Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

बम की धमकी के बाद एअर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान को जयपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया: सूत्र

जयपुर, 14 अक्टूबर (भाषा) एअर इंडिया के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे यात्री विमान को बुधवार सुबह बम रखे होने की धमकी के बाद जयपुर भेजा गया। सूत्रों ने बताया किया यह विमान यहां आपात स्थिति में उतरा।

सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई 2030 वाले बोइंग 787-9 विमान ने जयपुर में आपात लैंडिंग की और सुरक्षा जांच के लिए उसे 'आइसोलेशन बे' में ले जाया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त शिव दयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुलिस को बम की धमकी के बाद फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान की आपात लैंडिंग के बारे में जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा कि आगे जानकारी का इंतजार है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों 'आइसोलेशन बे' में विमान की जांच की।

हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार विमान के सभी सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया है और उन्हें टर्मिनल भवन में बैठाया गया है। हालांकि, यात्रियों और विमान में सवार कुल लोगों की संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए एक सूत्र ने बताया कि जब विमान मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्र (एफआईआर) में था तब पायलट ने 'स्क्वाक कोड 7500' दबाया जो गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है। सूत्र ने आगे बताया कि इसके बाद विमान को जयपुर 'डायवर्ट' कर दिया गया।

विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तुरंत पता नहीं चल सका। एअर इंडिया की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

भाषा पृथ्वी

मनीषा वैभव

वैभव