Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

कर्नाटक : सिद्धरमैया के खिलाफ ‘मानहानिकारक’ पोस्ट साझा करने के आरोप में दो लोग हिरासत में

बेंगलुरु, 14 अक्टूबर (भाषा) बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से मानहानिकारक पोस्ट साझा करने के मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सिद्धरमैया ने मंगलवार को अदालत से निषेधाज्ञा हासिल की थी जिसके तहत मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया मंचों को उनके खिलाफ मानहानिकारक वीडियो प्रसारित करने से रोक दिया गया था।

कांग्रेस नेता ने ‘झूठा दुष्प्रचार’ फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बेंगलुरु शहर की पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि जांच जारी होने के कारण उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आर. अशोक एवं केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने इसे सिद्धरमैया के खिलाफ किया गया ‘स्टिंग ऑपरेशन’ बताया।

कांग्रेस विधायक के. एन. राजन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘स्टिंग ऑपरेशन’ किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

कुमारस्वामी ने इस ‘स्टिंग ऑपरेशन’ की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी