Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

भारतीय वृत्तचित्र ‘रिवर्स ऑफ मेमोरी’ को एम्स्टर्डम फिल्मोत्सव में प्रतिस्पर्धा के लिए चुना गया

कोलकाता, 14 अक्टूबर (भाषा) भारतीय फिल्मकार शिशिर झा के वृत्तचित्र ‘रिवर्स ऑफ मेमोरी’ को एम्स्टर्डम में होने वाले एक फिल्म महोत्सव की प्रतिस्पर्धा के लिए चुना गया है। महोत्सव के आयोजकों ने यह जानकारी दी।

यह वृत्तचित्र 12 से 22 नवंबर तक होने वाले 39वें अंतरराष्ट्रीय वृत्तचित्र फिल्म महोत्सव एम्स्टर्डम (आईडीएफए) की ‘एनविजन प्रतियोगिता’ के लिए चुनी गई 13 फिल्मों में शामिल है। इस वृत्तचित्र की अवधि 72 मिनट है।

यह फिल्मोत्सव दुनिया के प्रमुख वृत्तचित्र फिल्म महोत्सवों में से एक है।

क्यूबा, बेल्जियम, कनाडा, स्विट्जरलैंड और हांगकांग सहित कई देशों के वृत्तचित्रों के साथ भारतीय डॉक्यूमेंट्री का चयन समकालीन वास्तविकताओं को विशिष्ट सिनेमाई दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने पर महोत्सव के विशेष जोर को दर्शाता है।

महोत्सव के कार्यक्रम के अनुसार, ‘एनविजन प्रतियोगिता’ में ऐसी फिल्में शामिल की जाती हैं, जिनमें कहानी कहने में सिनेमाई शैली की अहम भूमिका होती है। इन फिल्मों के निर्माता दृश्य भाषा और कथा संरचना के साथ प्रयोग करके अपने विषयों को नए नजरिये से प्रस्तुत करते हैं।

‘रिवर्स ऑफ मेमोरी’ का चयन ऐसे समय हुआ है, जब आईडीएफए अपने 2026 के आयोजन में दुनियाभर की 250 से अधिक फिल्मों और नए मीडिया से जुड़ी परियोजनाओं को प्रदर्शित करने की तैयारी कर रहा है।

वर्ष 1988 में स्थापित आईडीएफए वृत्तचित्र फिल्मकारों के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच बन गया है। इस महोत्सव में सामाजिक और राजनीतिक वास्तविकताओं, व्यक्तिगत इतिहास, सांस्कृतिक पहचान और कलात्मक अभिव्यक्ति से जुड़े सवालों पर आधारित फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं।

भाषा वैभव

वैभव