Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

केरलम में अगले शैक्षणिक सत्र से मलयालम में भी होगी एलएलबी की प्रवेश परीक्षा

तिरुवनंतपुरम, 14 अक्टूबर (भाषा) केरलम में कानून की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र अगले शैक्षणिक सत्र से एलएलबी प्रवेश परीक्षा मलयालम में भी दे सकेंगे। राज्य सरकार ने मलयालम और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने के द्विभाषी प्रारूप को मंजूरी दे दी है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन के निर्देश के बाद लिया गया। यह निर्देश छात्रों की मांगों और राज्य की मातृभाषा नीति को ध्यान में रखते हुए दिया गया था।

अनुवाद में सटीकता सुनिश्चित करने और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सरकार ने तकनीकी चुनौतियों से निपटने के वास्ते कानूनी विशेषज्ञों का एक पैनल गठित करने और आधुनिक सॉफ्टवेयर प्रणालियों का उपयोग करने पर विचार किया है।

बयान में कहा गया कि विवरणिका में स्पष्ट किया जाएगा कि मलयालम अनुवाद में किसी भी तरह की विसंगति या अस्पष्टता होने पर प्रश्न के अंग्रेजी संस्करण को अंतिम माना जाएगा।

इस पहल से कानून के पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक मलयालम भाषी छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

मंत्री ने कहा कि द्विभाषी प्रारूप से परीक्षा की गुणवत्ता से समझौता किए बिना इसे छात्रों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा