Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

पोप के सफल ऑपरेशन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोप लियो 14वें का ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद बुधवार को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पोप लियो 14वें के फेफड़े से एक गांठ निकालने के लिए मंगलवार को सर्जरी की गई थी।

रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म के प्रमुख केंद्र वेटिकन ने बताया कि यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक, निर्धारित समय पर और योजना के अनुसार पूरी हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर खुशी हुई कि पोप लियो 14वें की कल रात हुई सर्जरी सफल रही। मैं उनके पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने के साथ-साथ उनके निरंतर अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

भाषा खारी मनीषा

मनीषा