Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

मुजफ्फरनगर में मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 1.10 करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक जब्त

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक कथित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 590 ग्राम स्मैक जब्त की है, जिसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित जैन ने संवाददाताओं को बताया कि नयी मंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन कथित तस्करों उस्मान, बाबरी और जहीर उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया गया।

जैन ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उस्मान घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से 590 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर वैभव खारी

खारी