वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (एपी) एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन को तीन समाचार संस्थानों के पत्रकारों को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने से रोकने वाले आदेश की अवधि को बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति और मीडिया के बीच टकराव से जुड़े इस असाधारण मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।
अमेरिका के जिला न्यायाधीश टिमोथी केली ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको के अपने संवैधानिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और उचित कानूनी प्रक्रिया से जुड़े दावों में सफल होने की संभावना है।
हालांकि, उन्होंने कहा, 'फिर भी, किसी को भी अदालत के इस फैसले का यह अर्थ नहीं निकालना चाहिए कि मीडिया की खबरों में सटीकता और निष्पक्षता को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की चिंताएं निराधार हैं या जब गोपनीय जानकारी का गैरकानूनी रूप से खुलासा किया जाता है, तो राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करना सरकार के वास्तविक उद्देश्य होने पर उसके पास कोई उपाय नहीं है।'
रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नियुक्त न्यायाधीश केली ने इससे पहले मामले में दावों पर विचार करते हुए व्हाइट हाउस को पत्रकारों के ‘हार्ड पास’ प्रेस पहचान-पत्र बहाल करने का आदेश दिया था।
यह अस्थायी आदेश मंगलवार को समाप्त होने वाला था। ऐसे में न्यायाधीश ने प्रारंभिक व्यवस्था दी, जिससे मामले की सुनवाई लंबित रहने तक मौजूदा स्थिति बरकरार रहेगी।
एपी मनीषा
मनीषा