Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

ओडिशा में छात्र संघ चुनाव के लिए प्रचार समाप्त, 6,891 उम्मीदवार मैदान में

भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा में 15 अक्टूबर को होने वाले छात्र संघ चुनावों के लिए प्रचार अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही, उम्मीदवारों ने राज्य संचालित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने आखिरी प्रयास तेज कर दिए हैं।

परिसर कई सारे पोस्टर और बैनर से पटे रहे जबकि विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने विभागों और छात्रावासों का दौरा कर शिक्षकों की कमी दूर करने, बुनियादी ढांचे और छात्र सुविधाओं में सुधार का वादा किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं के अलावा बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के छात्र संगठनों के नेताओं ने भी अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।

ढेंकानाल जिले के एक कॉलेज में एक उम्मीदवार ने 'सैनिटरी पैड' वितरित किए, जबकि कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के सदस्यों ने उत्कल विश्वविद्यालय में कार रैली निकाली। कुछ उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र भी जारी किया है।

उच्‍चतर शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आठ साल के अंतराल के बाद हो रहे इन चुनावों में कुल 6,891 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के लिए 359 उच्च शिक्षण संस्थानों ने नामांकन संबंधी आंकड़े जमा किए हैं, जिनमें 346 कॉलेज और 13 विश्वविद्यालय शामिल हैं।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत