बुनिया (कांगो), 14 अक्टूबर (एपी) कांगो में इबोला संक्रमण को रोकने के प्रयासों में आ रही बाधाओं के बीच इसके पुष्ट मामलों की संख्या 9,000 के पार पहुंच गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों से मिली।
मंत्रालय ने इबोला के 9,066 पुष्ट मामलों और 4,381 मौतों की जानकारी दी है। मृतकों की संख्या पुष्ट मामलों की करीब आधी है।
मौतों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। दर्ज मौतों में बड़ी संख्या उन लोगों की है, जिनकी मौत उपचार केंद्रों के बाहर हुई।
एपी प्रचेता प्रशांत
प्रशांत