नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने साइप्रस के रक्षा मंत्री वासिलिस पाल्मास से मुलाकात की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान दोनों पक्षों ने मौजूदा रक्षा और रक्षा औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने की अप्रयुक्त संभावनाओं को रेखांकित किया तथा द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें समुद्री सुरक्षा सहयोग साझा हित के प्रमुख क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा।
उन्होंने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान समुद्री सुरक्षा सहयोग साझा हित के प्रमुख क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरकर सामने आया।
सिंह 12 से 15 अक्टूबर तक साइप्रस और यूनान की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
रक्षा मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को सिंह की यात्रा से पहले कहा था कि दोनों देशों के साथ होने वाली बातचीत में समुद्री सुरक्षा और रक्षा औद्योगिक सहयोग प्रमुख विषय बने रहेंगे।
मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर कई पोस्ट के जरिए साइप्रस में रक्षा सचिव की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
भाषा प्रचेता प्रशांत
प्रशांत