नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति को कथित तौर पर दो से तीन गोलियां मार कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि पीड़ित मनीष यादव को कथित तौर पर फोन करके उसके घर से बाहर बुलाया गया था, जिसके बाद उस पर हमला किया गया।
उसे गोली लगने के बाद तुरंत एक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एक अपराध टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस हमलावरों की पहचान करने और गोलीबारी की घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे का मकसद और उसमें शामिल लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, तथा आगे की जांच जारी है।
भाषा नोमान प्रचेता प्रशांत
प्रशांत