चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस की हरियाणा में इकाई ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही लाने के उद्देश्य से 14 से 24 अक्टूबर तक राज्यभर में प्रखंड स्तर पर मार्च करने और जनसंपर्क कार्यक्रमों को आयोजित करने की योजना बनाई है।
पार्टी नेता संजय दत्त ने मंगलवार को कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशों के अनुरूप चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत अगले दो महीनों के लिए एक व्यापक कार्ययोजना भी तैयार की गई है।
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में दत्त ने कहा, 'इस पहल के हिस्से के रूप में 14 से 24 अक्टूबर तक हरियाणा के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय मार्च और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान और संवैधानिक अधिकारों के महत्व तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया जाएगा।'
भाषा प्रचेता पवनेश
पवनेश