Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन की राजधानी के पश्चिम में तेल सुविधाओं पर हमला किया

काहिरा, 13 अक्टूबर (एपी) सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने सना के पश्चिम में तेल सुविधाओं पर हवाई हमले किए हैं। हूती-समर्थक मीडिया ‘अल-मसीरा’ ने और यमन की राजधानी के निवासियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इन हमलों से पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट में और तेजी आई है। ये हमले गठबंधन के एक प्रवक्ता द्वारा निवासियों से अपनी सुरक्षा के लिए इलाका खाली करने की अपील करने के कुछ ही समय बाद हुए। सना में मौजूद लोगों ने धमाकों की आवाज़ सुनी। यह तुरंत साफ़ नहीं हो पाया कि किन जगहों पर हमले हुए।

एक दुर्लभ बयान में, गठबंधन ने हूती-नियंत्रित राजधानी में आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे संभावित हमले से पहले यमनी तेल कंपनी की साइट और आस-पास के भंडारण क्षेत्रों को छोड़ दें।

ऐसा लग रहा था कि हूती अधिकारियों को उस जगह पर हमले की आशंका थी। तेल कंपनी ने कहा कि उसकी भंडारण सुविधाएं खाली थीं और सऊदी हमले से तेल के भंडार या लोगों के लिए आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

चेतावनी के कुछ ही समय बाद, हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने ‘टेलीग्राम’ पर कहा कि सना पर सऊदी के किसी भी हमले का जवाब रियाद में “कड़े और दर्दनाक” तरीके से दिया जाएगा।

पश्चिमी सना में जिस इलाके (अल-सुबाहा) को खाली कराया जाना है, वह राजधानी के ऊपर एक पहाड़ी पर स्थित है। यह कोई रिहायशी इलाका नहीं है, लेकिन पास के ईंधन केंद्र का इस्तेमाल आम लोग करते हैं।

एक-दूसरे को दी जा रही धमकियों के बीच, सऊदी अरब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली हूतियों द्वारा दागी गई मिसाइलों और ड्रोन की बौछार को रोकने में क्यों नाकाम रहे। इनमें शनिवार को रियाद के हवाईअड्डे पर हुआ हमला भी शामिल है, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश