Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

ओडिशा मंत्रिमंडल ने जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री की सराहना का प्रस्ताव पारित किया

भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शासनाध्यक्ष के रूप में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें राज्य के विकास और प्रगति में मोदी के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया गया।

यहां लोक सेवा भवन में मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए माझी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से संबंधित प्रस्ताव समेत कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी।

मोदी ने पिछले सप्ताह जन सेवा में 25 वर्ष पूरे किए। उनकी यह यात्रा सात अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी और 13 मई, 2014 को प्रधानमंत्री बनने के बाद भी जारी रही।

माझी ने कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में मोदी जी कम से कम आठ बार ओडिशा आए हैं और उन्होंने राज्य को विकास तथा समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया है। ओडिशा प्रधानमंत्री के ‘पूर्वोदय’ दृष्टिकोण के केंद्र में है। 26 मई, 2014 को मोदी जी के भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद से राज्य को सबसे अधिक महत्व दिया गया है।’’

उन्होंने राष्ट्र के प्रति मोदी के समर्पण को भी ‘‘अद्वितीय’’ बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है और दुनियाभर में पहचान हासिल की है।

उन्होंने कहा कि देश 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने और ‘‘विश्व गुरु’’ का दर्जा हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भाषा राखी दिलीप

दिलीप