Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

मप्र में बाबा बागेश्वर की हिंदू एकता यात्रा में शामिल छह से अधिक महिलाओं के आभूषण चोरी

पन्ना (मध्यप्रदेश), 13 अक्टूबर (भाषा) बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय हिंदू एकता रथयात्रा के दौरान मंगलवार को करीब आधा दर्जन लोगों के सोने-चांदी के आभूषण कथित तौर पर चोरी हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि यात्रा के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत मिली है और इस मामले में लोगों ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।’’

उन्होंने प्रारंभिक जांच के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की घटनाओं और उनमें संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में किसी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि धीरेन्द्र शास्त्री की यह पांच दिवसीय यात्रा 11 अक्टूबर को बागेश्वर धाम से आरंभ हुई है जो पन्ना के हटा, दमोह, सागर, टीकमगढ़ से होते हुए करीब 500 किलोमीटर पूरी कर 15 अक्टूबर को छतरपुर पहुंचेगी।

भाषा सं ब्रजेन्द्र सुरभि

सुरभि