Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

बीसीसीएल ने सीमेंट-इस्पात जैसे क्षेत्रों के लिए कच्चे कोकिंग कोयले की चुनिंदा श्रेणियों के दाम बढ़ाए

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) कोल इंडिया लि. की इकाई भारत कोकिंग कोल लि. (बीसीसीएल) के निदेशक मंडल ने सीमेंट और इस्पात जैसे गैर-विनियमित क्षेत्र के लिए कच्चे कोकिंग कोयले की कुछ श्रेणियों के मूल दाम में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कीमतों में 0.1 प्रतिशत से लेकर 14 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।

बीसीसीएल ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस मूल्य संशोधन का उद्देश्य कच्चे कोकिंग कोयले की विभिन्न श्रेणियों के दामों के बीच मौजूद ‘असमान अंतर’ को दूर करना है।

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, इस कदम से इस्पात विनिर्माताओं और गैर-विनियमित क्षेत्र के अन्य खरीदारों के लिए घरेलू कोकिंग कोयले की लागत में मामूली वृद्धि होगी।

कीमतों में 0.1 से 14 प्रतिशत तक की वृद्धि केवल चुनिंदा श्रेणियों के कच्चे कोयले पर लागू होने के कारण इसका तत्काल प्रभाव सीमित रहने की संभावना है।

भाषा रमण अजय

अजय