Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

यात्री वाहन बाजार में ईवी की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत पर पहुंचने की उम्मीद: जेएसडब्लयू एमजी

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) भारत के यात्री वाहन खंड में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की हिस्सेदारी का प्रतिशत इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक दहाई अंक में पहुंचने की उम्मीद है।

कई तरह के मॉडल का विकल्प मिलने, लंबी दूरी तक चलने की क्षमता, चार्जिंग अवसंरचना और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ईवी की मांग में वृद्धि हो रही है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के बिक्री निदेशक लक्ष्मी राम कुमार सुब्बाराज ने नई विंडसर ईवी के विशेष संस्करण को पेश किए जाने के मौके पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पूरा परिवेश तैयार हो रहा है। बहुत जल्द यह संख्या दहाई अंकों में होनी चाहिए, हो सकता है कि इस साल के आखिर तक ही ऐसा हो जाए।’’

सुब्बाराज ने कहा कि पिछले तीन से चार महीनों के दौरान यात्री कार बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी आठ से 8.5 प्रतिशत रही है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान या साल के अंत तक यह आंकड़ा 10 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हाल के महीनों में मजबूत वृद्धि दर्ज कर रही है। सितंबर में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री लगभग दोगुनी होकर 36,000 इकाइयों से अधिक हो गई। इस दौरान यात्री कार बाजार में इनकी हिस्सेदारी करीब 8.5 प्रतिशत रही।

भाषा यासिर योगेश

योगेश

योगेश