चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) मनजीत सिंह सिद्धू मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।
पूर्व पत्रकार सिद्धू, मान के करीबी मित्र रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिद्धू ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को खड़ा करने में भूमिका निभाई थी, लेकिन बाद में उन्हें दरकिनार कर दिया गया।
उन्होंने पूर्व पत्रकार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सिद्धू लंबे समय से ऐसे राजनीतिक मंच की तलाश में थे, जो सद्भाव, जनकल्याण और पंजाब के भविष्य को प्राथमिकता देता हो।
एक सवाल के जवाब में सिद्धू ने कहा कि मान शायद अपनी कुर्सी के साथ खड़े रहना पसंद करते हैं, लेकिन ‘‘मैं पंजाब के साथ खड़ा हूं।’’
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय राजनीति में युवाओं, खासकर जेन-जी की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भाषा राखी पवनेश
पवनेश