सिनसिनाटी, 13 अक्टूबर (एपी) अमेरिका की किराना दुकान श्रृंखला क्रोगर अगले तीन साल में अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों की संख्या में 3,000 की कटौती करेगी। कंपनी ने यह कदम परिचालन को अधिक कुशल बनाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल बढ़ाने के तहत उठाया है।
क्रोगर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ग्रेग फोरन ने सोमवार को कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में कहा, “प्रौद्योगिकी संभावनाओं को नए सिरे से आकार दे रही है। हर उद्योग में काम करने का तरीका बदल रहा है। हमें इसके अनुरूप ढलना होगा और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना होगा। हमें नई क्षमताएं अपनाने, एक जैसे कामों को दोहराने से बचने और इस पर बारीकी से विचार करने की जरूरत है कि कौन-सा काम किस जगह सबसे बेहतर तरीके से किया जा सकता है।”
क्रोगर ने पिछले महीने अपनी एआई रणनीति की रूपरेखा पेश की थी। इसका उद्देश्य ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना, कर्मचारियों के लिए काम आसान करना और कारोबार के बेहतर नतीजे हासिल करना है।
क्रोगर ने पिछले सीईओ के अचानक इस्तीफे के 11 महीने बाद इस साल फरवरी में वॉलमार्ट के पूर्व कार्यकारी फोरन को अपना सीईओ नियुक्त किया था।
भाषा योगेश अजय
अजय