Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

कर्नाटक : मछली पकड़ते समय बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत

सुलिया (कर्नाटक), 13 अक्टूबर (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक के कलमडका गांव में मछली पकड़ने के दौरान बिजली का करंट लगने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक नाबालिग लड़का घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान भारत (28) और रमेश उर्फ गणेश (36) के रूप में हुई है। ये दोनों व्यक्ति एक नाबालिग लड़के के साथ सोमवार को कलमडका गांव में होलाकेरे जलाशय में मछली पकड़ रहे थे और तभी कथित तौर पर पास के मधुसुदन भट्ट के बागान के बिजली के तार के संपर्क में आ गए।

बिजली का झटका लगने पर नाबालिग लड़के ने इस घटना के बारे में दोनों व्यक्तियों के परिजनों को सूचित किया जिसके बाद दोनों को केवीजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने भरत और रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेल्लारे पुलिस ने बागान में अनधिकृत रूप से बिजली का कनेक्शन लगाने के आरोप में मधुसुदन भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच की जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र सुरभि

सुरभि