Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में चोट लगी

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में चोट लगी है और उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने चोटिल पैर की तस्वीर साझा की।

मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर साझा की, जिसमें उनका पैर काले प्लास्टर से ढका दिख रहा है।

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के अभिनेता ने अपनी चोट के बारे में कोई और जानकारी साझा नहीं की।

मल्होत्रा हाल ही में ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आए थे।

भाषा

प्रचेता अविनाश

अविनाश