Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:---

दि133 विपक्ष संपूर्ण लीड बैठक

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली तक राजनीतिक प्रतिरोध जारी रहेगा : विपक्ष

नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने मंगलवार को ‘वोट चोरी’ के मामले पर एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया और कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली तक ‘राजनीतिक और जन प्रतिरोध’ जारी रहेगा तथा सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

अर्थ14 ब्लूमबर्ग लीड मोदी

भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बुनियाद, वित्तीय मजबूती और लगातार हो रहे सुधारों पर आधारित है और हमारा देश दुनिया के साथ और दुनिया के लिए विकास करता है।

दि135 दिल्ली कॉजपा दूसरी लीड हिरासत

कॉजपा नेता दास, रांका हिरासत में; दीपके ने कहा : 'प्रतिरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता'

नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका कुछ अन्य लोगों के साथ मंगलवार को भारी बैरिकेडिंग और कड़ी सुरक्षा को भेदते हुए जंतर-मंतर पहुंच गए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

दि93 न्यायालय लीड प्रदर्शन

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली प्रदर्शनों से जुड़ीं याचिकाओं पर सुनवाई 15 अक्टूबर तक स्थगित की

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शनों से पहले दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और ट्रेन सेवाओं में व्यवधान से जुड़ी याचिकाओं पर केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मंगलवार को 15 अक्टूबर तक का समय दिया।

दि130 शाह राहुल

राहुल गांधी 2029 में फिर करारी हार के लिए तैयार रहें : अमित शाह

नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें (राहुल को) 2029 में एक बार फिर करारी हार के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है।

दि100 एमईए चीन खारिज

भारत ने लद्दाख में 28 स्थानों के मानकीकृत नाम तय किये जाने पर चीन की आपत्ति को खारिज किया

नयी दिल्ली, भारत ने लद्दाख में 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों के मानकीकृत नाम तय किये जाने पर बीजिंग की आपत्ति को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश देश का ‘‘अभिन्न और अविभाज्य’’ हिस्सा है।

दि127 मुरुगन लीड इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने इस्तीफा दिया, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह तमिलनाडु लौटकर राज्य में भाजपा को मजबूत करना चाहते हैं। मुरुगन के इस कदम से केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल किये जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

अर्थ53 आईएमएफ भारत वृद्धि

आईएमएफ ने 2026-27 के लिए भारत का वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर सात प्रतिशत किया

वाशिंगटन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मजबूत घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की बेहतर गतिविधियों के चलते चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है।

अर्थ46 जीएसटी कर आधार

जीएसटी सुधारों, आंकड़ा विश्लेषण की आधुनिक प्रौद्योगिकी से कर आधार बढ़ने की उम्मीद: सूत्र

नयी दिल्ली, सरकार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में किए गए व्यापक सुधारों से कर आधार बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए कर अधिकारी करदाताओं का दायरा बढ़ाने और कर चोरी पकड़ने को आंकड़ों के गहन विश्लेषण की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेंगे। एक आधिकारिक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वि24 बुल्गारिया ड्रोन दूसरी लीड हमले

काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर हमला, एक जहाज डूबा

सोफिया, बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने बताया कि मंगलवार तड़के काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे एक जहाज डूब गया और आपातकालीन बचाव अभियान शुरू करना पड़ा।

खेल6 खेल आईसीसी लीड सम्मान

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

दुबई, भारतीय कप्तान शुभमन गिल को मंगलवार को आईसीसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जबकि सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिये महिला वर्ग में यह सम्मान मिला।

खेल31 खेल आईपीएल दिल्ली लीड युवराज

युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच बने

नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह को मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2027 सत्र से पहले दिल्ली कैपिटल्स का सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया।

भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश