जयपुर, 13 अक्टूबर (भाषा) अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रचार के सिलसिले जयपुर पहुंचे फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान ने मंगलवार को राजस्थानी कठपुतली शो में हिस्सा लिया और पारंपरिक राजस्थानी लोक प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया।
‘पिंक सिटी’ में आयोजित प्रचार कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने किया है।
कार्यक्रम के दौरान दोनों कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी कठपुतली शो देखा और कलाकारों के साथ नृत्य भी किया। उन्होंने कालबेलिया लोक नृत्य की प्रस्तुति में भी हिस्सा लिया और स्थानीय कलाकारों से बातचीत की।
इस दौरान दोनों कलाकार खेल, कविता और कलाकारों के बीच हल्के-फुल्के संवाद में भी शामिल हुए।
भाषा बाकोलिया सुरभि
सुरभि