Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

दिल्ली हाफ मैराथन के आयोजक रविवार की दौड़ के लिए तैयार, अंतिम मंजूरी का इंतजार

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि वे रविवार को होने वाली दौड़ के लिए सभी तैयारियां पूरी कर चुके हैं लेकिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के आह्वान के बीच अधिकारियों की अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर ज्ञानेस कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे संगठनों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई है।

हालांकि आयोजक कंपनी प्रोकैम इंटरनेशनल को भरोसा है कि मौजूदा स्थिति के बावजूद स्पर्धा रविवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। हाफ मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर वहीं समाप्त होगी।

कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक विवेक सिंह ने मैराथन से जुड़े एक कार्यक्रम के मौके पर पीटीआई से कहा, ‘‘यह मुश्किल समय हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन हमें भरोसा है कि सब कुछ योजना के अनुसार होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मार्ग, सभी व्यवस्थाओं और योजना सहित हर चीज के लिए तैयार हैं। हमें अधिकारियों की अंतिम मंजूरी का इंतजार करना होगा।’’

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द