Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

भारत-कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ाने पर चर्चा

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) भारत और कनाडा ने वस्तुओं और सेवाओं के लिए एक-दूसरे के बाजारों में अधिक पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाने को लेकर मंगलवार को चर्चा की।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कनाडाई समकक्ष मनिंदर सिद्धू ने इस संबंध में चर्चा की।

गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, ‘‘भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की। इसमें संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिससे बाजार तक पहुंच बढ़ेगी और व्यापार एवं निवेश के नए अवसर खुलेंगे।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि सीईपीए से द्विपक्षीय व्यापार को नयी गति मिलेगी और साझा समृद्धि के लिए दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी मजबूत होगी।

हालांकि, मंत्री ने बातचीत के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

सीईपीए एक प्रकार का मुक्त व्यापार समझौता है, जिसके तहत दो व्यापारिक साझेदार देशों के बीच कारोबार होने वाली अधिकांश वस्तुओं पर आयात शुल्क में उल्लेखनीय कमी करते हैं या उन्हें समाप्त करते हैं। इसके अलावा, सेवाओं के व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नियमों को भी आसान बनाया जाता है।

यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और कनाडा के मुख्य वार्ताकारों ने इस समझौते पर बातचीत के पांचवें दौर का समापन नौ अक्टूबर को कनाडा में किया था। दोनों पक्षों का लक्ष्य इस साल के अंत तक बातचीत पूरी करना है।

वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 8.23 प्रतिशत घटकर 7.95 अरब डॉलर रह गया, जो 2024-25 में 8.7 अरब डॉलर था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय