काहिरा, 13 अक्टूबर (एपी) हूती-समर्थक मीडिया ‘अल-मसीराह’ ने मंगलवार को कहा कि सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने सना के पश्चिम में तेल सुविधाओं पर हवाई हमले किए हैं। उसने हालांकि इसका कोई सबूत नहीं दिया।
यह खबर सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता की उस चेतावनी के कुछ ही समय बाद आई, जिसमें इलाके के निवासियों से उनकी सुरक्षा के लिए वहां से निकलने को कहा गया था। शहर में मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने सना में धमाकों की आवाज सुनी। तत्काल यह पता नहीं चल सका कि किस लक्ष्य पर हमला हुआ।
एपी प्रशांत नरेश
नरेश