वाशिंगटन, 13 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि एस्सार समूह की कंपनी मेसाबी मेटालिक्स, अमेरिका के आयोवा में बना रहे विशाल इस्पात परिसर में 1,750 नई स्थायी नौकरियां सृजित करेगी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 सितंबर को आयोवा में 1,500 करोड़ डॉलर के निवेश से विशाल इस्पात संयंत्र स्थापित करने की एस्सार समूह की योजना की घोषणा की थी।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केटी जकारिया ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक परियोजना से 1,750 नई स्थायी नौकरियां, निर्माण क्षेत्र में 6,000 नौकरियां और अनुमानित 95 अरब डॉलर का आर्थिक उत्पादन होगा।’’
भाषा राजेश राजेश योगेश
योगेश