नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) दो न्यायिक अधिकारियों को मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया। विधि मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
धर्मलिंगम लिंगेश्वरन और बालथंडायुथम कार्तिकेयन उन 10 अधिवक्ताओं और नौ न्यायिक अधिकारियों में शामिल थे, जिनके नाम की सिफारिश उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 18 मई को न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए की थी। ये सिफारिशें मद्रास उच्च न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा 2025 में अलग-अलग तारीखों पर की गई सिफारिशों के आधार पर की गई थीं।
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने लिंगेश्वरन और कार्तिकेयन के नाम की सिफारिशों को 19 मई को सार्वजनिक किया था। मद्रास उच्च न्यायालय ने उनकी नियुक्ति के मूल प्रस्ताव चार नवंबर, 2025 को भेजे थे।
भाषा प्रचेता दिलीप
दिलीप