Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

मार्क कार्नी के साथ सार्थक बातचीत हुई : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ “सौहार्दपूर्ण और सार्थक” बातचीत की और दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों में बनी सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।

मोदी ने कहा कि दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के अहम क्षेत्रों - जैसे व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों - में ठोस नतीजे हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत हुई। हम भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और अपनी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों, जिनमें व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं, में ठोस परिणाम हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और कनाडा मिलकर एक ज्यादा स्थिर और समृद्ध दुनिया बनाने में योगदान दे रहे हैं।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश