Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

जन शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : चौधरी

पटना, 13 अक्टूबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को जन शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ और निर्धारित समयसीमा के अंदर निपटारा करने का मंगलवार को निर्देश दिया।

उन्होंने शिकायतों के पारदर्शी व निष्पक्ष समाधान के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित जन शिकायत निवारण कार्यक्रम ‘सहयोग’ के दौरान चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक सरकारी भवनों, अस्पतालों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत, रखरखाव और सफाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम में 101 जन शिकायतों का निपटारा किया गया।

उन्होंने कहा, “ न्याय सुनिश्चित करने के लिए लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक और तुरंत निपटाया जाना चाहिए। ‘सहयोग’ कार्यक्रम ने लोगों को राहत दी है और प्रशासन पर उनका भरोसा बढ़ाया है।”

कार्यक्रम के दौरान बिहार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, गृह, ग्रामीण कार्य, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शहरी विकास एवं आवास और ऊर्जा समेत कई विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब