Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

एचसीएलटेक का शेयर आठ चढ़ा, बाजार मूल्यांकन में 27,408 करोड़ रुपये का उछाल

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक का शेयर मंगलवार को आठ प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 21.18 प्रतिशत बढ़ने के बाद शेयरों में यह उछाल आया है।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 8.28 प्रतिशत बढ़कर 1,321 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8.52 प्रतिशत चढ़कर 1,323.95 रुपये तक पहुंच गया था।

एनएसई पर शेयर 8.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,326 रुपये पर बंद हुआ।

शेयरों में तेजी के चलते कंपनी का बाजार मूल्यांकन 27,408.02 करोड़ रुपये बढ़कर 3,58,475.16 करोड़ रुपये हो गया।

सेंसेक्स और निफ्टी की कंपनियों में एचसीएलटेक सबसे अधिक लाभ दर्ज करने वाली कंपनी रही।

एचसीएलटेक ने सोमवार को बताया था कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई- सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 21.18 प्रतिशत बढ़कर 5,132 करोड़ रुपये हो गया।

नोएडा मुख्यालय वाली कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,235 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

भाषा यासिर अजय

अजय