नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़कर 374.22 करोड़ रुपये हो गया। प्रीमियम आय में वृद्धि से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
निजी बीमा कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 299.26 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी शुद्ध प्रीमियम आय 16.5 प्रतिशत बढ़कर 13,804 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 11,843 करोड़ रुपये थी।
हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 11,742 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 12,015 करोड़ रुपये थी।
इसके अलावा, कंपनी का नाम बदलकर ‘आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड’ कर दिया गया है। कंपनी ने इसे अपनी 25 साल की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय