Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

कमजोर हाजिर मांग तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 1.35 रुपये की गिरावट के साथ 1,421.75 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में ताांबा के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 1.35 रुपये अथवा 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,421.75 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 2,237 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश