Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

एसआईआर को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा: भूपेंद्र यादव

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मतदाताओं सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के विरोध प्रदर्शनों को मंगलवार को भ्रम फैलाने की कोशिश बताया।

यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों की शिकायत कर रहे थे और अब जब ये सूचियां शुद्ध की जा रही हैं, तो वे आपत्ति जा रहे हैं।

केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि एसआईआर स्थापित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाने वाली निर्वाचन आयोग की लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि केरलम में एसआईआर के बाद कांग्रेस की सरकार बनी तब उन्हें इसपर कोई आपत्ति नहीं थी, बल्कि वह तो खुश हो रहे थे।

यादव ने एसआईआर को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें लगता है कि इसका निराकरण जल्द हो जाएगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘इंडिया’ गठबंधन के विरोध प्रदर्शनों को लेकर विपक्षी नेताओं की आलोचना की और आरोप लगाया कि वे राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं में अंधे हो गये हैं तथा उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं, जनता या पुलिसकर्मियों की कोई परवाह नहीं है।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि ये लोग अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने के प्रयास का आरोप लगाया।

कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दल कथित ‘‘वोट चोरी’’, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश