Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

दंगाइयों को पता चल गया है कि दंगा करने पर पैतृक संपत्ति से हाथ धोना पड़ेगा: आदित्यनाथ

बरेली (उप्र), 13 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि दंगाई अब जेल के अंदर 'उर्स' मना रहे हैं, और वे जानते हैं कि यदि वे दंगा करेंगे, तो उन्हें अपनी पैतृक संपत्ति से हाथ धोना पड़ेगा।

बरेली में शिक्षकों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, 'इस समय शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। 2017 से पहले, जब भी कोई त्योहार आता था, बरेली में निश्चित रूप से दंगे भड़क उठते थे।”

उन्होंने कहा, “अब दंगाई जेल के अंदर 'उर्स' मना रहे हैं। अब, यदि कोई दंगा करता है, तो उसे पता है कि उसे इसकी क्या कीमत चुकानी पड़ेगी? जो भी दंगे करेगा, उसे अपनी पैतृक संपत्ति तक गंवानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश अब उपद्रव से नहीं, बल्कि उत्सव से पहचाना जाता है।'

आदित्यनाथ ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के संस्थापक मौलाना तौकीर रज़ा की ओर स्पष्ट संकेत किया, जिन्हें पिछले वर्ष सितंबर में बरेली में एक रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में जेल भेजा गया था।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, तौकीर रज़ा ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से 26 सितंबर, 2025 को जुमे की नमाज़ के बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज में इकट्ठा होने का आह्वान किया था।

यह रैली 'आई लव मोहम्मद' अभियान के समर्थन में आयोजित की जानी थी, जिसके लिए अधिकारियों ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि बरेली पहले 'झुमका' के लिए जाना जाता था, अब 'नाथ नगरी' के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि बरेली ने अपनी 'पौराणिक पहचान' फिर से हासिल कर ली है।

संभल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'संभल में एक समय लोग जाने से डरते थे, अब वहां खूब चहल-पहल है। वहां विकास कार्य हो रहे हैं। वहां अब कोई डर या दहशत नहीं है। जो लोग दूसरों को डराते-धमकाते थे, वे अब खुद डरे हुए हैं। कई ऐसे माफिया हैं जो उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ी देखकर ही डर के मारे कांपने लगते हैं।”

भाषा जफर

जोहेब

जोहेब