Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

इंदौर में एक व्यक्ति ने मिनी बस चुराकर अंधाधुंध गति से दौड़ाई, दो वाहनों को मारी टक्कर

इंदौर (मध्यप्रदेश), 13 अक्टूबर (भाषा) इंदौर में एक व्यक्ति ने मंगलवार को मिनी बस चुराने के बाद उसे सड़क पर अंधाधुंध गति से दौड़ाते हुए दो वाहनों को टक्कर मार दी जिससे आरोपी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ओमप्रकाश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विजय नगर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास मिनी बस खड़ी थी और उसका चालक चाबी वाहन में छोड़कर कहीं बाहर चला गया था, तभी एक व्यक्ति ने बस चुरा ली।

उन्होंने बताया,‘‘आरोपी मिनी बस को अंधाधुंध गति से दौड़ाते हुए एमआर-10 रोड पर पहुंचा और उसने एक मोटरसाइकिल तथा एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।’’

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बेकाबू मिनी बस बाद में एक चौराहे पर बिजली के खंभे से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल आरोपी और ऑटो रिक्शा चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती है।

उन्होंने कहा,‘‘हमें संदेह है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’ भाषा हर्ष जोहेब

जोहेब