Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

स्मृति मंधाना वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर

दुबई, 13 अक्टूबर (भाषा) भारत की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी वनडे महिला बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान कायम रखा है जबकि आस्ट्रेलिया की एलिसे पैरी बृहस्पतिवार को जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष दस में लौटी ।

हाल ही में हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तान बनाई गई मंधाना 790 अंक के साथ बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर है । हरमनप्रीत नौवे स्थान पर है ।

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा एक पायदान नीचे नौवे स्थान पर खिसक गई ।

महिला टी20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा चौथे, मंधाना पांचवें और हरमनप्रीत दसवें स्थान पर है । महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीचरणी और दीप्ति शीर्ष दो में हैं ।

हरफनमौलाओं की रैंकिंग में दीप्ति शीर्ष दस में अकेली भारतीय हैं और चौथे स्थान पर है । वनडे हरफनमौलाओं की रैंकिंग में वह छठे स्थान पर है ।

टी20 और वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय महिला टीम तीसरे स्थान पर है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर