Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

एनएसयूआई ने कनॉट प्लेस में अचानक प्रदर्शन किया, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मंगलवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 पर अचानक विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि पांडे ने कहा, ‘‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक वोट चोरी के खिलाफ एनएसयूआई की लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।’’

जंतर-मंतर के नजदीक स्थित कनॉट प्लेस में यह अचानक प्रदर्शन चुनावी अनियमितताओं के आरोपों के बीच हुआ। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

इससे पहले, दिन में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे भारी बैरिकेडिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जंतर-मंतर पहुंच गए थे।

दिल्ली पुलिस द्वारा सोमवार को जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थल के रूप में गैर-अधिसूचित कर दिया गया था।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप