Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स का पंजाब के होशियारपुर में नया संयंत्र शुरू

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड ने पंजाब के होशियारपुर में अपना नया प्लाईवुड विनिर्माण संयंत्र शुरू किया है। कंपनी को इस संयंत्र से सालाना 350 करोड़ रुपये का कारोबार मिलने की उम्मीद है।

कंपनी ने इस संयंत्र को 180 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया है। इसकी उत्पादन क्षमता 60,000 घन मीटर (सीबीएम) है।

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स की कार्यकारी निदेशक निकिता बंसल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हमने यह नया संयंत्र स्थापित किया है, जो मुख्य रूप से उत्तर भारत की मांग को पूरा करेगा।”

संयंत्र से होने वाले कारोबार की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर बंसल ने कहा कि कंपनी को इससे सालाना करीब 350 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

यह भारत में कंपनी का सातवां प्लाईवुड विनिर्माण संयंत्र है। इसके साथ ही कंपनी का विनिर्माण नेटवर्क पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी, चेन्नई, गुजरात, हरियाणा और उत्तराखंड में भी है।

भाषा रमण यासिर अजय

अजय