Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

पंजाब: बदमाशों की गोलीबारी में मारे गये पुलिसकर्मी के परिजनों को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन जिले में हमलावरों की गोलीबारी में मारे गए एक सहायक उपनिरीक्षक के परिवार को मंगलवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

तरनतारन जिले में रविवार शाम को लौहका रोड पर घर लौटते समय सहायक उपनिरीक्षक इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सहायक उपनिरीक्षक इकबाल सिंह जी की बहादुरी और जज्बे को दिल से सलाम... दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है।’’

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि एचडीएफसी बैंक की ओर से सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे बहादुर सहायक उपनिरीक्षक इकबाल सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी। पंजाब पुलिस दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। माननीय मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है, जबकि एचडीएफसी बैंक की ओर से उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा। शहीद को पूरे पुलिस सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी।’’

भाषा

राजकुमार संतोष

संतोष