Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

एफवन की भारत में वापसी की कवायद के बीच प्रणव अडाणी ‘निजी’ दौरे पर सिंगापुर जीपी में

(भरत शर्मा)

सिंगापुर, 13 अक्टूबर (भाषा) फॉर्मूला वन रेस की भारत में वापसी को लेकर चल रही कवायद के बीच प्रणव अडाणी की सिंगापुर ग्रां प्री में निजी यात्रा ने सभी का ध्यान खींचा है ।

पीटीआई को पता चला है कि प्रणव निजी तौर पर सिंगापुर जीपी पैडोक में थे और विश्व मोटर स्पोटर्स की संचालन संस्था एफआईए के अतिथि के रूप में मौजूद थे ।

अडाणी समूह ने कर्जे में डूबे जेपी समूह का अधिग्रहण कर लिया है जिसमें 2011 से 2013 के बीच फॉर्मूला वन रेस की मेजबानी करने वाला बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट भी शामिल है । वित्तीय चुनौतियों और कर से जुड़े मसलों के कारण उसके बाद भारत में एफवन रेस नहीं हुई।

करण अडाणी ने भारत में एफवन रेस के आयोजन की इच्छा जताई थी और भारत सरकार की भी इसमें रूचि है । हाल ही में एफवन के भारत में फिर से आयोजन का मार्ग प्रशस्त करने के लिये एक कार्यबल का गठन किया गया है । रेस की वापसी की कोई समय सीमा तय नहीं है लेकिन अडाणी समूह और एफवन प्रबंधन ने इस मामले में बातचीत की है ।

ऐसे में प्रणव की एफआईए अधिकारियों से मुलाकात काफी मायने रखती है । मौजूदा विश्व चैम्पियन ड्राइवर लैंडो नौरिस ने सिंगापुर जीपी से पहले कहा था ,‘‘ मुझे पता है कि भारत में मेरे काफी प्रशंसक हैं । कई साल तक भारतीय ड्राइवर जेहान दारूवाला मेरी टीम में था और मेरे अच्छे दोस्तों में से है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कभी भारत नहीं गया लेकिन जाना चाहता हूं ।’’

भाषा मोना सुधीर

सुधीर