Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के खेरली स्टेशन के पास मंगलवार पूर्वाह्न लोकल ट्रेन का एक पहिया पटरी से उतर गया। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हादसा उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश के ईदगाह और राजस्थान के बांदीकुई के बीच चलने वाली यह मेमू (मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन बांदीकुई की ओर जा रही थी।

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शिवम शर्मा ने कहा, ‘‘ट्रेन संख्या 64621 पूर्वाह्न 11 बजकर छह मिनट पर नदबई से रवाना हुई थी। खेरली स्टेशन से ठीक पहले आगे से दूसरी बोगी का एक पहिया पटरी से उतर गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आगरा के मंडल रेल प्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। रेल यातायात बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।’’

भाषा खारी संतोष

संतोष