Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

अर्थ14 : ब्लूमबर्ग लीड मोदी

भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बुनियाद, वित्तीय मजबूती और लगातार हो रहे सुधारों पर आधारित है और हमारा देश दुनिया के साथ और दुनिया के लिए विकास करता है।

दि26 : दिल्ली कॉजपा लीड हिरासत

कॉजपा के दास, रांका हिरासत में; दीपके ने कहा 'प्रतिरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता'

नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका को भारी बैरिकेडिंग और कड़ी सुरक्षा के बावजूद जंतर-मंतर पहुंचने पर मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कॉजपा ने यह जानकारी दी।

दि16 : विपक्ष राहुल लीड बैठक

राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

नयी दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों तथा सामाजिक और छात्र संगठनों के सदस्यों को चाय पर आमंत्रित किया है।

दि37 : बिम्सटेक शाह

बिम्सटेक देश यह सुनिश्चित करें कि आतंकवादियों को क्षेत्र में पनाह न मिले : अमित शाह

नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बिम्सटेक देशों से आतंकवाद से निपटने, आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया कि आतंकवादियों को इस क्षेत्र में पनाह न मिले।

अर्थ17 : यूपीआई एमडीआर

यूपीआई लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

नयी दिल्ली, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने मंगलवार को यूपीआई उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत दी। निगम ने 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाने का फैसला टाल दिया है। इसे लागू करने की नई तारीख दिवाली के बाद तय की जाएगी।

दि33 : न्यायालय प्रदर्शन

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली प्रदर्शनों से जुड़ीं याचिकाओं पर सुनवाई 15 अक्टूबर तक स्थगित की

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शनों से पहले मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और ट्रेन सेवाओं में व्यवधान से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई न्यायमूर्ति वी. मोहना की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार तक टाल दी।

प्रादे35 : महाराष्ट्र अदालत धर्मांतरण

धर्मांतरण के लिए दबाव बनाना धार्मिक भावनाओं का अपमान करना नहीं है: बंबई उच्च न्यायालय

नागपुर, बंबई उच्च न्यायालय ने एक दंपति पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ दर्ज मामला रद्द कर दिया और कहा कि किसी व्यक्ति पर धर्मांतरण करने का दबाव डालना किसी वर्ग की धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के समान नहीं है।

प्रादे18 : तमिलनाडु अदालत लीड अन्नाद्रमुक विधायक

मद्रास उच्च न्यायालय ने छह अन्नाद्रमुक विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने के फैसले को बरकरार रखा

चेन्नई, मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें अन्नाद्रमुक के छह विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए गए थे।

वि16 : बुल्गारिया ड्रोन लीड हमले

काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर हमला, एक जहाज डूबा

सोफिया, बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने बताया कि मंगलवार तड़के काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे एक जहाज डूब गया और आपातकालीन बचाव अभियान शुरू करना पड़ा।

वि6 : पाकिस्तान ट्रेन

पाकिस्तान में ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण पांच लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

लाहौर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खेल6 : खेल आईसीसी लीड सम्मान

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

दुबई, भारतीय कप्तान शुभमन गिल को मंगलवार को आईसीसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जबकि सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिये महिला वर्ग में यह सम्मान मिला।

खेल5 : खेल भारत संभावना

भारत की नजरें चौथा टी20 और श्रृंखला जीतने पर

हैदराबाद, शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार रखते हुए शानदार जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करना चाहेंगे ।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा