Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची में डालने, कॉजपा नेताओं की रिहाई के लिए छात्र संगठन का मार्च

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं की तुरंत रिहाई की मांग करने और जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने पर विरोध जताने के लिए एक छात्र संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को कनॉट प्लेस से मार्च निकाला।

छात्र संगठन ‘दिशा’ से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने लोगों, खासकर युवाओं से बड़ी संख्या में कनॉट प्लेस पहुंचने और जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची में डालने की मांग करने की अपील की।

कॉजपा के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार सुबह जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी के कई अन्य सदस्यों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

‘दिशा’ के सदस्यों ने रांका, दास और कॉजपा के अन्य सदस्यों को तुरंत रिहा करने की मांग की।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा