अमेठी (उप्र), 13 अक्टूबर (भाषा) अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान हारीपुर निवासी राहुल कुमार की पत्नी रोशनी (23) के रूप में हुई है। रोशनी और राहुल का प्रेम विवाह हुआ था।
थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
रोशनी की मां विमला देवी ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा और उसके बाद ही शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं जफर
मनीषा खारी
खारी