Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये धनंजय श्रीलंका टीम में

कोलंबो, 13 अक्टूबर (भाषा) श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के लिये 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें कुसल मेंडिस कप्तान होंगे जबकि पूर्व कप्तान धनंजय डिसिल्वा भी टीम में होंगे ।

श्रीलंका की टी20 और वनडे टीमों की कप्तानी कर चुके 31 वर्ष के मेंडिस कुछ दिन पहले डिसिल्वा की जगह कप्तान बने । 35 वर्ष के डिसिल्वा ने नयी पीढी के मौका देने के लिये कप्तानी छोड़ दी थी ।

पाथुम निसांका को भी टीम में जगह दी गई है बशर्ते वह पहले टेस्ट से पूर्व पूरी तरह से फिट हो जायें । उन्हें पिछले महीने इंग्लैंड में वनडे श्रृंखला के दौरान चोट लगी थी ।

श्रीलंका टीम नौ नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान जायेगी । मैच रावलपिंडी और लाहौर में होंगे । श्रीलंका इस समय विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंकतालिका में सातवें और पाकिस्तान आखिरी स्थान पर है ।

श्रीलंका टीम :

कुसल मेंडिस (कप्तान), पाथुम निसांका, पासिंदु सूरियाबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनुशा, धनंजय डिसिल्वा, अंजाला बंदारा, केशरा नुवांथा, प्रबाथ जयसूरिया, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ऐशान मलिंगा ।

भाषा मोना

मोना