Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

हूतियों ने यमन में उनके नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर हवाई हमले किये जाने का दावा किया

सना, 13 अक्टूबर (एपी) यमन में मंगलवार को हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में हवाई हमले किये गये।

विद्रोहियों द्वारा संचालित अल-मसीरा उपग्रह टेलीविजन ने कहा कि दो हवाई हमले लाल सागर में हूतियों के कब्जे वाले द्वीप कामरान पर किये गये जबकि तीसरा हवाई हमला बंदरगाह शहर होदेइदा से 55 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में कानाविस जिले में किया गया।

अल-मसीरा ने सऊदी अरब की सीमा से लगे जॉफ प्रांत में भी हवाई हमले होने की खबर दी है।

उसने इन हमलों के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन कोई ब्योरा नहीं दिया।

विद्रोहियों ने यह भी कहा कि उन्होंने सऊदी अरब की सीमा से सटे उत्तरी यमन के सादा प्रांत में सऊदी अरब का एक ड्रोन मार गिराया।

यह प्रांत हूती विद्रोहियों का गढ़ है।

सऊदी अरब की ओर से इन हमलों के सिलसिले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

ये हमले सोमवार शाम राजधानी रियाद में सऊदी अरब द्वारा हवाई हमले के सायरन बजाने के कुछ घंटे बाद हुए। बाद में लोगों को धमाकों की आवाज़ सुनाई दी।

हूतियों ने यह भी कहा कि उन्होंने किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

एपी राजकुमार वैभव

वैभव