Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

बिहार के भोजपुर में दुर्गा पूजा के दो पंडालों में लगी आग, जांच जारी

आरा, 13 अक्टूबर (भाषा) बिहार के भोजपुर में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात दुर्गा पूजा के दो पंडालों में आग लगने के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश कुमार दीक्षित ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना नगर थाना क्षेत्र के भुलहीपुर मोहल्ले में हुई।

उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा के दो पंडालों में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों का हाथ है।”

दीक्षित ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में घटना का कोई सांप्रदायिक पहलू सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।

एसपी ने कहा, “हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और पूजा आयोजकों से भी स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।”

भाषा सं कैलाश मनीषा राजकुमार

राजकुमार