इंफाल, 13 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में म्यांमा के एक नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 900 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम ने खुपगौ गांव से 37 वर्षीय महिला चिंगमुआनचिन सामते को गिरफ्तार किया और उसके पास से 900 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला से मिली जानकारी के आधार पर उसके आपूर्तिकर्ता 33 वर्षीय म्यांमा के नागरिक पाउमुआनथांग तुंगनुंग को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
वह जिले के बोलजोल गांव में रहता था।
पुलिस के अनुसार, चुराचांदपुर थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) तथा आव्रजन और विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा तान्या जोहेब
जोहेब