हैदराबाद, 13 अक्टूबर (भाषा) हैदराबाद में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के चलते 30 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात बालापुर थाना क्षेत्र में हुई।
एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले मुस्तफा ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते चाकू से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि मुस्तफा फरार है और पुलिस की टीम उसे तलाश कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
भाषा जोहेब
जोहेब